• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

*कान्हा से लगे ग्राम भानपुर खेड़ा पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा बैगा समुदाय के बीच लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2026
in मंडला
0
*कान्हा से लगे ग्राम भानपुर खेड़ा पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा बैगा समुदाय के बीच लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

मंडला- कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत कान्हा नेशनल पार्क से लगे सुदूर ग्राम भानपुर खेड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा लिया तथा शिविर में जांच के लिए पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। कलेक्टर ने बैगा समुदाय के लोगों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में भी चर्चा की।
कलेक्टर श्री धोटे ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आजीविका सहित अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों के प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करें- कलेक्टर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अमले से चर्चा कर निर्देश दिए कि दूरस्थ अंचल के प्रत्येक ग्रामीण तक स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से पहुंचें। उन्होंने कहा कि कान्हा से लगे ग्रामों में मलेरिया, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। साथ ही चिन्हित मरीजों का समय पर उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।

जेलवारा में 75 मरीजों की हुई जांच

क्षेत्र के ग्राम जेलवारा में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में कुल 75 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 6 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, 1 बच्चे का टीकाकरण किया गया तथा 1 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मलेरिया की जांच के लिए 18 लोगों की आरडीटी जांच की गई, जिसमें सभी 18 की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं 20 लोगों का सिकल सेल टेस्ट किया गया, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

भानपुर खेड़ा में 81 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच

ग्राम भानपुर खेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 81 मरीजों की ओपीडी हुई। सभी 81 मरीजों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। 33 लोगों की मलेरिया हेतु आरडीटी जांच तथा 9 लोगों की सिकल सेल जांच की गई। जांच के दौरान 7 लोगों में उच्च रक्तचाप तथा 4 लोगों में मधुमेह की पहचान हुई। चिन्हित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।
कलेक्टर श्री धोटे ने स्वास्थ्य शिविरों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि चिन्हित हाई-रिस्क मरीजों का फॉलोअप अनिवार्य रूप से किया जाए तथा दूरस्थ ग्रामों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखा जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करते हुए समय पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम बिछिया श्री कुलदीप पटेल, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते, बीएमओ बिछिया सहित स्वास्थ्य एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.