• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

गोटमार मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने किया औचक निरीक्षण* *चंडिका माता मंदिर, भवानी मंदिर सावरगांव एवं जाम नदी पर चिन्हित स्थल का लिया जायजा*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 9, 2026
in छिन्दवाडा
0
गोटमार मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने किया औचक निरीक्षण*  *चंडिका माता मंदिर, भवानी मंदिर सावरगांव एवं जाम नदी पर चिन्हित स्थल का लिया जायजा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पांढुर्णा /09 सितंबर 2026/ शुरुआत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आगामी गोटमार मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने पांढुर्णा स्थित चंडिका माता मंदिर, सावरगांव स्थित भवानी मंदिर तथा गोटमार मेले के आयोजन के लिए जाम नदी पर चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं स्थल पर पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहें।

कलेक्टर ने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था, चिकित्सकीय दल, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जाम नदी पर मेले के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण करते हुए आयोजन स्थल की भौतिक स्थिति, आवागमन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*श्री राघव आनंद रामायण मंडल कटनी* *जिला खनिज कार्यालय परिसर हनुमान मंदिर सुंदरकांड का संगीतमय गायन संपन्न* *श्री राघव आनंद मण्डल ने दी भव्य प्रस्तुति*

*श्री राघव आनंद रामायण मंडल कटनी* *जिला खनिज कार्यालय परिसर हनुमान मंदिर सुंदरकांड का संगीतमय गायन संपन्न* *श्री राघव आनंद मण्डल ने दी भव्य प्रस्तुति*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.