कटनी/गत दिवस जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित की ओर से कार्यालय परिसर में स्थापित श्री हनुमान मंदिर में राघव आनंद रामायण मंडल के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने राम दरबार एवं हनुमानजी के श्री विग्रह का विधिपूर्वक पूजन एवं अंगवस्त्र भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मण्डल के सदस्यों ने श्री सुन्दरकाण्ड का भव्यतापूर्वक संगीतमय वाचन एवं सुमधुर भजनों की भव्य प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जिला खनिज कार्यालय के सुनील पांडेय, सुरेश गायकवाड़, मनोज सुमन एवं अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भावविभोर होकर आयोजन का आनन्द लिया और मण्डल सदस्यों का तिलक लगाकर एवं अङ्गवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
श्री राघव आनंद रामायण मंडल के अध्यक्ष पण्डित रामाधार गौतम ने बताया कि मण्डल के वरिष्ठ सदस्य के, एल श्रीवास्तव, राजेंद्र गर्ग, गोविन्द तिवारी, रामाधार शुक्ला, एन के पारीक,एड अनुज तिवारी, पण्डित नर्मदाप्रसाद दुबे, राजेश पाण्डेय, मुकेश तिवारी, विजय गर्ग,अजय शुक्ला,सी एल पटेल, हेमन्त मिश्रा, गणेशपाठक, राजेश गर्ग,रजनीश तिवारी, एवं नरेन्द्र उरमलिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के अन्त में भगवान की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
रामाधार गौतम
अध्यक्ष
श्री राघव आनंद रामायण मंडल कटनी


