कटनी – खनिज रेत के भंडारण और परिवहन में अनियमितता के मामले में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 21 करोड़ 79 लाख 77 हजार 525 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई सेंड पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और मौके पर भौतिक सत्यापन में मिले रेत स्टॉक के बीच 1 लाख 16 हजार 254.68 घनमीटर के अंतर के आधार पर की गई।
*पोर्टल पर 1.18 लाख घनमीटर, मौके पर मिला 1,990 घनमीटर स्टॉक*
प्रकरण के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 तहसील बड़वारा के ग्राम गुड़ाकला के खसरा क्रमांक 137, 200 रकबा 1.65 हेक्टेयर स्थित मेसर्स विस्टा सेल्स के खनिज व्यापारी अनुज्ञप्ति स्थल का खनिज निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। भौतिक सत्यापन में मौके पर करीब 1,990 घनमीटर रेत मिली, जबकि 30 सितंबर 2023 की रात तक सेंड पोर्टल पर 1 लाख 18 हजार 244.68 घनमीटर स्टॉक दर्ज था। इस तरह 1 लाख 16 हजार 254.68 घनमीटर रेत स्टॉक का अंतर पाया गया।
*स्टॉक अंतर का नहीं दे सकें प्रमाणी दस्तावेज*
कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई करते हुये कलेक्टर श्री तिवारी के समक्ष विस्टा सेल्स की ओर से मापन प्रक्रिया और अवैध परिवहन के प्रत्यक्ष प्रमाण पर सवाल प्रत्यक्ष प्रमाण पर बचाव पक्ष ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी वाहन की जब्ती या विशिष्ट अवैध परिवहन का साक्ष्य नहीं पाया गया है।
इस पर प्रकरण की सुनवाई के दौरान कलेक्टर न्यायालय ने कहा कि निरीक्षण से पहले परिवहन होने की स्थिति में मौके पर वाहन की जब्ती आवश्यक नहीं है। पोर्टल और भौतिक सत्यापन के बीच पाया गया। न्यायालय के समक्ष विस्टा प्रा. लिम. फर्म द्वारा इतनी बड़ी मात्रा के रेत स्टॉक अंतर का कोई विश्वसनीय एवं विधिसम्मत दस्तावेजी स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
*15 गुना रॉयल्टी के आधार पर शास्ति अधिरोपित*
इसी आधार पर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर कलेक्टर श्री तिवारी ने 1 लाख 16 हजार 254.68 घनमीटर रेत पर 125 रुपये प्रति घनमीटर की रॉयल्टी के अनुसार 1 करोड़ 45 लाख 31 हजार 835 रूपये की रायल्टी का 15 गुना 21 करोड 79 लाख 77 हजार 525 रुपये की अर्थशास्ति अधिरोपित किया है। साथ ही अधिरोपित शास्ति जमा करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 के तहत बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन पर रॉयल्टी की 15 गुना अर्थशास्ति का प्रावधान है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


