• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना* *प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 9, 2026
in कटनी
0
प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना*  *प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आवंटित आवास में गृह प्रवेश, खुशी से खिले हितग्राहियों के चेहरे,जताया आभार*

कटनी, 09 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का लंबे समय से इंतजार कर रहे 102 पात्र हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहा। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित 102 आवासों का पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया। आवास आवंटन कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को उनके आवास आवंटन पत्र प्रदान किए गए।

*हितग्राहियों ने अपने हाथों से चुना अपना आशियाना*

निगम प्रशासन द्वारा आवास आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखते हुए पात्र हितग्राहियों को स्वयं लॉटरी के माध्यम से आवास चुनने का अवसर दिया गया। हितग्राहियों द्वारा पर्चियां निकालकर आवास क्रमांक का चयन किया गया। लॉटरी में जैसे-जैसे हितग्रिताओं के नाम और आवास क्रमांक सामने आते गए, वैसे-वैसे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल बनता गया।
कई हितग्राहियों के लिए यह क्षण विशेष भावुक करने वाला रहा, क्योंकि लंबे समय से स्वयं के पक्के मकान का सपना संजोए परिवारों को अब अपना आशियाना मिलने की खुशी मिली।

*102 परिवारों के पक्के घर का सपना हुआ साकार*

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रेमनगर में निर्मित 102 आवासों का आवंटन शहर के उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो लंबे समय से अपने स्वयं के पक्के मकान की प्रतीक्षा कर रहे थे। आवास मिलने से इन परिवारों को न केवल सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध होगा, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी जुड़ी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

*महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने दी हितग्राहियों को शुभकामनाएं*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल एक भवन नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य, स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन का आधार होता है।

उन्होंने हितग्राहियों के जीवन में आए इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। साथ ही आवंटित आवासों का निर्धारित नियमों के अनुसार उपयोग करने एवं उन्हें स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित रखने की अपील की।

*पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ आवासों का आवंटन*

योजना के नोडल अधिकारी श्री अनिल जायसवाल ने बताया कि आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से स्वयं आवास चुनने का अवसर दिया गया, जिससे आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी पात्र हितग्राहियों को समान अवसर प्राप्त हो।

*नए घर की दहलीज पर खुशियों ने दी दस्तक, हितग्राहियों ने जताया आभार*

आवास आवंटन के पश्चात हितग्राही सुभाष कुरिल एवं सीमा श्रीवास्तव द्वारा अपने-अपने आवंटित आवास पर कलश पूजन एवं जल अर्पित कर विधिवत गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने दोनों हितग्राहियों को उनके नए घर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखी, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखें तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए स्वच्छ एवं सुंदर कटनी के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आवास प्राप्त करने वाले सभी नागरिकों को भी शुभकामनाएं दीं।

*हितग्राहियों ने जताया आभार, कहा—आज पूरा हुआ वर्षों का सपना*

आवास आवंटन के दौरान हितग्राहियों में खास उत्साह देखने को मिला। अपने आवास का क्रमांक लॉटरी के माध्यम से स्वयं चुनने और आवंटन पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्रिताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन, प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

हितग्राहियों ने कहा कि अपने परिवार के लिए स्वयं का पक्का घर होना उनका लंबे समय से देखा हुआ सपना था। आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह सपना पूरा होना आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित और स्थायी आशियाना प्राप्त हुआ है। लॉटरी के माध्यम से स्वयं अपने आवास का चयन करने और इसके बाद आवंटन पत्र प्राप्त करने का अवसर उनके लिए बेहद खुशी और यादगार पल रहा।हितग्राहियों ने कहा कि आज उनके लिए केवल एक मकान का आवंटन नहीं हुआ है, बल्कि उनके परिवार को एक सुरक्षित भविष्य, स्थायित्व और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार मिला है। उन्होंने शासन की इस योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*आवास के उपयोग को लेकर नियमों की दी गई जानकारी*

निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को आवास आवंटन से संबंधित नियमों की जानकारी भी दी गई। स्पष्ट किया गया कि आवास की निर्धारित संपूर्ण राशि जमा करने के बाद ही आधिपत्य पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही आवंटित आवास का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना होगा।

निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आवंटित आवास को किराये पर देने अथवा किसी अपात्र व्यक्ति को आवास में रहने देने की स्थिति में आवंटन निरस्त किया जा सकता है तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल,उपयंत्री जेपी सिंह बघेल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा ने रचा इतिहास, नवाचार करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाॅच अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया हौसला

जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा ने रचा इतिहास, नवाचार करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाॅच अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया हौसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.