अध्यक्ष श्रीमती मेहरा एवं सीईओ सुश्री कौर के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व और निर्देश पर लोक सेवकों को मिला आत्मीय सम्मान
कटनी (9 सितंबर 2026)- जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा ने नवाचार करते हुए इतिहास रच दिया जब पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आत्मीय सम्मान किया। भावुक कर देने वाले गौरव के पल थे जब अनायास लोक सेवकों का नाम पुकारा जाकर उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यशैली को लेकर न केवल सदन में सराहना की गई बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता रमेश मेहरा,सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, सर्व श्री जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अजय गोटिया, प्रदीप त्रिपाठी, प्रेमलाल केवट, कविता पंकज राय, माला मौसी,प्रिया सिंह, संगीता देवी पटेल, रीना लोधी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों और जिले भर के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। माननीय
सदन ने जिला पंचायत कटनी में सेवाएं दे रहे सर्व श्री अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मीडिया के प्रभारी अधिकारी (पीसीओ) योगेंद्र कुमार असाटी, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद आरिफ, भ्रत्य भागीरथ तिवारी एवं बालक दास रजक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सदन ने लोक सेवकों को प्रेरणा स्रोत बताया।


