• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 9, 2026
in कटनी
0
राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष आदित्य जैन नमन ने बताया क़ी सतना जिले में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट सहित आसपास के कई गांवों में सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी एक बार फिर राहत और सेवा कार्य के लिए पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों से किए गए वादे को निभाते हुए सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम ने प्रभावित परिवारों के घरों में जमा कीचड़ की सफाई कर सामान को व्यवस्थित किया तथा जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की।

बाढ़ के दौरान सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी सबसे पहले राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे थे। उस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने वीडियो कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। पीड़ित परिवारों ने बताया था कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी उनके घरों में घुटनों तक कीचड़ जमा है और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को प्रभावित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए थे।

इसी निर्देश के पालन में सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व में टीम ने गांवों में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घरों से कीचड़ बाहर निकाला, सामान को व्यवस्थित किया और प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान कहीं राशन, कहीं साड़ियां, कहीं चटाइयां तो कहीं तिरपाल सहित जरूरत की अन्य सामग्री वितरित की गई।

सेवा कार्य में कटनी से पहुंचे सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष आदित्य जैन नमन , मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर रेवती रमण उरमालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह बघेल, सतना जिला अध्यक्ष उदित तिवारी, सतना शहर अध्यक्ष रितेश विश्वकर्मा, सीधी जिला अध्यक्ष संजय साहू तथा सतना सेवादल के मुख्य संगठन बर्मन प्रताप सिंह सहित कटनी से कान्हा कुशवाहा, आयुष गुप्ता, जीत अग्रवाल, शिव बर्मन, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहत एवं सफाई कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली। कई बाढ़ पीड़ितों ने भावुक होकर सेवादल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। किसी ने रोकर अपनी पीड़ा साझा की तो किसी ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर धन्यवाद दिया। कुछ लोगों ने सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं को भगवान के समान बताया।

सेवादल पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल आपदा के समय राहत सामग्री पहुंचाना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को उनके सामान्य जीवन में लौटने तक हरसंभव सहयोग देना है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई ऐसे गांव और क्षेत्र हैं, जहां बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद न तो कोई राजनीतिक प्रतिनिधि पहुंचा और न ही प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त मदद पहुंच सकी। ऐसे स्थानों पर भी सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों की मदद की।

सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए जो वचन दिया था, उसे पूरा करना हम सभी का दायित्व था। सेवा दल केवल संगठन नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहने वाला परिवार है। जब तक प्रभावित परिवारों को आवश्यकता होगी, हमारे साथी उनकी मदद के लिए मैदान में मौजूद रहेंगे।”

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना*  *प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र*

प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना* *प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.