अवैध रूप से शराब बिक्रय करने वालों के विरूध्द श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के द्वारा चलाये जा रहें विशेष अभियान आपरेशन शिकंजा के तहत आज दिनांक 25.08.26 को उमरियापान पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के कई ठिकानों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान तीन व्यक्ति 1. सर्वेश काछी पिता प्रमोद काछी उम्र 31 वर्ष निवासी बम्हनी ,2. गुलाब पिता दुलीचंद पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी पचपेढी एवं 3. प्रमोद पिता जगदीश प्रसाद पटैल उम्र 35 वर्ष निवासी बनहरी के द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु रखे मिलने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपीगणों के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द किया गया है जिनसे कुल 54 पाव शराब कीमती करीबन 6800 रूपये की जप्त की गई है ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल, उपनिरी. भरत सिंह मार्को ,सउनि कोदूलाल दाहिया, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, आर.सतेन्द्र चौरसिया, आर.नीलेश पटेल, आर.मोहन मुबेल, आर. रोहित झारिया व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

