• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

आगामी त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक संपन्‍न अमानक व मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर तत्काल कार्यवाही करें-कलेक्‍टर श्री सिंह

by Manish Gautam Chiefeditor
August 26, 2026
in जबलपुर
0
आगामी त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक संपन्‍न अमानक व मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर तत्काल कार्यवाही करें-कलेक्‍टर श्री सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आगामी त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक संपन्‍न
अमानक व मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर तत्काल कार्यवाही करें-कलेक्‍टर श्री सिंह
——
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने त्यौहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने मावे से बनने वाली मिठाइयों के साथ पैक्ड फूड की सघन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशभर में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और बाजार में बिक रहे पनीर की भी सख्ती से जांच करने को कहा। पैकेट बंद मिठाइयों के साथ बेकरी में तैयार होने वाले केक एवं अन्य खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई को अभियान के रूप में संचालित किया जाए और मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने शहरवासियों से अपील की कि त्यौहारों के समय मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता की जांच-परख जरूर करें। उन्होंने कहा कि जहां भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका हो, उसकी शिकायत संबंधित विभाग से करें, ताकि मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सूचना तंत्र विकसित करने के साथ-साथ ‘गरुड़ दल’ को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उन्‍होंने दूध, पनीर, मावा और इनसे बनने वाली मिठाइयों के मूल स्रोतों का पता लगाकर उनकी सघन जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पिज्जा हट, वेज-नॉनवेज रेस्तरां, क्लाउड किचन, कोका-कोला प्रतिष्ठानों सहित एनालॉग पनीर व फैट की मात्रा की भी विशेष निगरानी करने को कहा गया है। निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने या अमानक व मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ खनन क्षेत्र से जुड़े राजस्व, पेनाल्टी और खनिज परिवहन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर भी चर्चा हुई।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सरकारी पट्टा दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख ऐंठे, तहसीलदार की शिकायत पर दो बिचौलियों पर FIR*

*सरकारी पट्टा दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख ऐंठे, तहसीलदार की शिकायत पर दो बिचौलियों पर FIR*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.