• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त ने किया सामूहिक दल का गठन

by Manish Gautam Chiefeditor
August 24, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त ने किया सामूहिक दल का गठन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (24 अगस्त) –  नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को बकाया राशि में 50 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा इस संबंध में वार्डवार दल गठित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है, ताकि योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पहुंचाई जा सके और अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

नगर पालिका निगम की सामान्य परिषद के निर्णय के अनुपालन में लागू की गई इस विशेष राहत योजना के तहत मार्च 2026 तक के बकाया जलकर की कुल मांग राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट प्रदान की जा रही है। योजना की जानकारी देने, पात्र उपभोक्ताओं से संपर्क करने तथा भुगतान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निगम ने शहर के सभी 45 वार्डों को अलग-अलग दलों के माध्यम से कवर करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

अभियान के लिए राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक यंत्री मृदुल श्रीवास्तव को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों के लिए राजस्व उप निरीक्षकों, प्रभारी समयपालों तथा वसूली कविताओं सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल बकाया जलकर की वसूली करना नहीं, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं को राहत योजना का पूरा लाभ उपलब्ध कराकर उनकी पुरानी देनदारी समाप्त करने का अवसर देना है। वार्डवार दल घर-घर संपर्क कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देंगे और उन्हें निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में बकाया जलकर का 50 प्रतिशत भुगतान कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्राप्त करें। समय पर भुगतान से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही निगम के राजस्व संग्रह को भी गति मिलेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर पालिका में टैक्स रसीदों में करीब साढ़े 7 करोड़ के गबन मामले में आरोपियों को मिली जमानत,दी आमद..!

नगर पालिका में टैक्स रसीदों में करीब साढ़े 7 करोड़ के गबन मामले में आरोपियों को मिली जमानत,दी आमद..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.