रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगरपालिका कार्यालय के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में मूर्तिकारों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, एआरआई रवि सूर्यवंशी, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी सहित मूर्तिकार उपस्थित थे। एआरआई रवि सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक में मूर्तिकारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी मूर्तिकार प्रतिबंधित पीओपी की मूर्ति का निर्माण नहीं करेगा। मूर्तिकार यह सुनिश्चित करेंगे कि मूर्ति निर्माण के समय मैदान में किसी प्रकार का कचरा न फैले। जितनी जगह आवंटित की गई है उतनी ही जगह में अपना कार्य करेंगे। इस दौरान मूर्तिकारों ने भी अपनी समस्याएं बताई, जिनका समाधान किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने मूर्तिकारों को समझाइए दी कि आगामी त्यौहारों को लेकर पीओपी की प्रतिमाओ के निर्माण प्रतिबंधित है, मिट्टी से ही मूर्ति का निर्माण किया जावे। कोई भी मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां निर्माण नहीं करेगा।


