• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, August 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*तिरंगा रैली: पांढुर्णा में बढ़ चढ़कर नागरिकों ने रैली में की सहभागिता* *देशभक्ति गीतों और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर, हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 13, 2026
in पढुरंना
0
*तिरंगा रैली: पांढुर्णा में बढ़ चढ़कर नागरिकों ने रैली में की सहभागिता*  *देशभक्ति गीतों और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर, हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति गीतों पर थिरके प्रतिभागी*

*योगेश गजभिये पांढुरना*.राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत पांढुर्णा में आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। देशभक्ति गीतों, वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज उठा।

रैली का शुभारंभ शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात जय स्तंभ चौक, गुजरी चौक एवं सहभागिता सहित विभिन्न स्थानों पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तिरंगा रैली एमपीएल ग्राउंड से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक , तीन शेरों चौक एवं गुजरी चौक होते हुए पुनः एमपीएल ग्राउंड पहुंची, जहां रैली का गरिमामय समापन हुआ।
रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा स्वागत स्टॉल लगाए गए। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे नागरिकों और विद्यार्थियों में देशभक्ति का गजब का उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों की धुन पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी भी उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए।

रैली में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एवं नेहा सोनी, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, श्रीमती वैशाली महाले, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जिला उपाध्यक्ष भाजपा यादवराव डोबले सहित पार्षदगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देशभक्ति और सामाजिक चेतना जागृत करना तिरंगा यात्राओं का उद्देश्य

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना है। यह यात्रा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने की समुचित व्यवस्थाएं

तिरंगा रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रैली मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए। प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच तिरंगा रैली शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीओपी की मूर्ति निर्माण प्रतिबंधित,कचरा और गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई: नपाध्यक्ष नीतू यादव

पीओपी की मूर्ति निर्माण प्रतिबंधित,कचरा और गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई: नपाध्यक्ष नीतू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d