सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर प्राचार्य विशाल वरकडे जी ,रिटायर्ड शिक्षक जीवन लाल बागरी के मार्गदर्शन में में सुंदर काण्ड का पाठ और भजन के माध्यम से गुरु पूर्णिमा को मनाया है । गुरु का ज्ञान ही वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय बनाता है – इसी सोच के साथ रिटायर्ड शिक्षक जीवन लाल बागरी ने अपने गुरु शिक्षक कमलेश राय सिलौंडी को याद किया ।
श्री कमलेश राय सिलौंडी से पैदल नदी नालों के करते हुए लगभग 7 किमी लालपुर प्राथमिक विद्यालय पढ़ने जाते थे । बारिश के दिनों में कीचड़ में भी संघर्ष करते हुए समय पर स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान किया । कमलेश राय आज भी अपने निधन के बाद देह दान कर मेडिकल के छात्र छात्राओं को अपने शव के माध्यम से अध्यापन करा रहे है ।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्गीय कमलेश राय के पुत्र अमरेश राय ने सभी शिक्षक शिक्षिका का सम्मान कर अपने पिता के जीवन के संघर्ष को याद किया । छात्रों ने भी अपने गुरु जन का सम्मान किया है ।


