• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ* – *’गुरु पूर्णिमा’ पर उज्जैन में मनाया गया ‘महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व’* – *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साधु-संतों और गुरुओं का सम्मान कर लिया आशीर्वाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ*  – *’गुरु पूर्णिमा’ पर उज्जैन में मनाया गया ‘महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व’* – *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साधु-संतों और गुरुओं का सम्मान कर लिया आशीर्वाद*
0
SHARES
13
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

– *पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने का लिया संकल्प*

– *उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जुलाई को ‘गुरू पूर्णिमा महोत्सव’ के अवसर पर उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित ‘महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व’ समारोह में सम्मिलित हुए। इस मौके पर उन्होंने उज्जैन जिले के लिए 587.23 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न श्रेणी के 9 बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने बीते तीन वर्ष तक बोर्ड परीक्षाओं में लगातार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 6 प्राचार्यों को सांदीपनि अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग में नव नियुक्त 7500 प्राथमिक शाला शिक्षकों में से 10 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने एआई पर केंद्रित ‘मिशन बुनियाद’ का शुभारंभ भी किया। यह मिशन प्रदेश के 8 जिलों के 500 शासकीय स्कूलों में चलाया जाएगा। इसमें कक्षा में 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को एआई से पर्सनली पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘सर्वांग’ और ‘श्रीकृष्ण विद्यांजलि’ नामक दो पुस्तिकाओं का विमोचन किया। सीएम डॉ. यादव ने नेशनल मीन्स कम मेरिट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति इसकी गुरु परम्परा है। जब गुरुकुल के संस्कार आधुनिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अतिरिक्त क्षमता से जुड़ेंगे, तब हमारी ऐसी पीढ़ी तैयार होगी, जो ज्ञान में श्रेष्ठ, चरित्र में उत्कृष्ट और राष्ट्र निर्माण के प्रति एकनिष्ठ होगी। यही विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत की सबसे बड़ी नीव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना आधुनिक शिक्षा और अत्याधुनिक कक्षाओं से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय हमारी पुरातन गुरुकुल शिक्षा पद्धति का नूतन एवं आधुनिक स्वरूप है। इन विद्यालयों के माध्यम से एक बेहतर कल की ओर बढ़ रहे हैं। इन विद्यालयों से हम अपने लाखों विद्यार्थियों का एक सुनहरा भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, संस्कार, तकनीक और सांस्कृति चेतना के अद्भुत समन्वय का संदेश देकर कहा कि मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे सांदीपनि विद्यालय भविष्य के भारत के निर्माण की आधारशिला सिद्ध होंगे।

*उत्कृष्ट प्राचार्यों को मिलेगी 1 लाख रुपए की सम्मान राशि*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भव्य गीता भवन बनाने का संकल्प लिया है। आज उज्जैन में गीता भवन का लोकार्पण कई प्रकार से नागरिकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह शिक्षा विभाग का गीता भवन है। नगर निगम और उज्जैन विकास प्राधिकरण के भी अलग-अलग गीता भवन बनाए जाएंगे। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ ही इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास कार्य भी निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में नई भर्तियों की शुरुआत की है। बीते दो साल में पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा हुआ है। आज 3 संभागों के लगभग 1000 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक महर्षि सांदीपनि के वंशज के रूप में जाने जाएंगे। ये शिक्षक भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता के भाव से बच्चों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज शासकीय विद्यालयों के ऐसे प्राचार्यों को, जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में तीन साल तक शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है, उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 1 लाख रुपए की सम्मान राशि और प्राध्यापकों के साथ स्कूल में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे स्कूल शिक्षा में और बेहतरी का एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

*अच्छे कामों के लिए धन की कोई कमी नहीं*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जबलपुर में एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी है। दूसरी की महती आवश्यकता महसूस हो रही है। इसलिए अब उज्जैन में ही नवीन धनवन्तरी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल से लेकर विदेशों में पढ़ाई तक प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहायता करने के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डॉक्टर बनाने के लिए उनकी फीस के रूप में 70 से 80 लाख रुपये तक खर्च कर रहा है। स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से लेकर गणवेश, साइकिल से लेकर स्कूटी तक हमारी सरकार उपलब्ध करा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एआई आधारित मिशन बुनियाद के अंतर्गत नई शिक्षा योजना की शुरुआत कर दी है। यह प्रदेश की शिक्षा पद्धति में एक नए युग के आरंभ जैसा है। उन्होंने कहा कि ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ के अवसर पर प्रदेश में 60 नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली है। इनमें 39 स्कूल शिक्षा विभाग और 21 जनजातीय कार्य विभाग के हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मरण कराते हैं। पहले और दूसरे चरण में सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण पर हमारी सरकार करीब 25 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे कामों के लिए हमारे पास धन की कोई कमी नहीं है। अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी बड़े पैमाने पर हमारे सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं, लेकिन पहले सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ चुके विद्यार्थियों को मौका दिया जा रहा है।

*कभी नहीं चुका सकते माता-पिता का ऋण*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अवन्तिका नगरी (उज्जैन) दुनिया की 7 पवित्र नगरियों में से एक है, जहां काल की नगरी में बाबा महाकाल विराजे हैं। जन्म-मृत्यु सब बाबा महाकाल के हाथों में है। उज्जैन ज्ञान-विज्ञान और इतिहास की धरती है। जीवन में माता-पिता का भी ऋण रहता है, जिससे कभी ऊऋण नहीं हो सकते हैं। गुरु की महिमा ऐसी है कि उसे भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। लेकिन सांदीपनि गुरु ने अपने परम शिष्य (भगवान श्रीकृष्ण) को जगतगुरु के रूप में देखा। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान श्रीकृष्ण को किताबी ज्ञान से कहीं अधिक यथार्थ कर्मवाद की शिक्षा मिली। उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान कदम-कदम पर अपनी परीक्षा मांगता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सदैव मनुष्यों को आगे बढ़ने और हिम्मत से काम करने की प्रेरणा देता है। पवित्र श्रीमद्भगवत्गीता के 18वें अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जीवन के रहस्य, प्रकृति प्रेम और योग के महत्व का विस्तार से वर्णन किया है।

*इतने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में 587.23 करोड़ रुपए की लागत के 9 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि सम्राट वीर विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में 5 करोड़ की लागत से 1 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की आवश्यकता जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज 12.70 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन में तीन नए पुस्तकालय भवन निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, करीब 7.53 करोड़ की लागत से माधव विज्ञान महाविद्यालय में नवीन प्रयोगशाला भवन एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लगभग 453.40 करोड़ रुपए की लागत से श्री कालभैरव मंदिर परिसर, श्री मंगलनाथ मंदिर परिसर तथा महर्षि सांदीपनि आश्रम के विकास एवं विस्तार परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्र. 3,4,5 एवं 6 के अंतर्गत करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन सभी निर्माण कार्यों को ‘श्री कृष्ण-सुदामा नगर’ के रूप में नामकरण कर इसका भी भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 78.75 करोड़ रुपए की लागत से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के मुख्य कैंपस निर्माण का भूमि-पूजन भी आज ही कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदी की आयु तो लगभग एक हजार साल की है, लेकिन अति प्राचीन संस्कृत भाषा की धारा में शब्द ही ब्रह्म है। जब दुनिया में लोग भौतिकता को चुन रहे थे, तब भारत वर्ष में हमारे पूर्वज नैतिकता को चुन रहे थे। भारतीय संस्कृति दान करने वाली रही है। भारत में ‘भा’ का अर्थ ज्ञान का प्रकाश और ‘रत’का अर्थ लीन होना है। हम उस धरती के वासी हैं, उस प्राचीन संस्कृति के लोग हैं, जो युगों-युगों से ज्ञान की साधना में लीन और सदमार्ग पर चलने वाले हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मंत्रालय में किसानों को मनाने की कवायद! CM मोहन यादव ने बनाई बड़ी कमेटी

मंत्रालय में किसानों को मनाने की कवायद! CM मोहन यादव ने बनाई बड़ी कमेटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d