• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विकास की सारथी बनीं महापौर प्रीति सूरी, विवेकानंद वार्ड को दी 1.91 करोड़ की विकास सौगात* *सड़क, नाला, विद्युत पोल एवं मंदिर विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन* *महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को बताया जनहित का मजबूत आधार*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2026
in कटनी
0
विकास की सारथी बनीं महापौर प्रीति सूरी, विवेकानंद वार्ड को दी 1.91 करोड़ की विकास सौगात*  *सड़क, नाला, विद्युत पोल एवं मंदिर विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*  *महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को बताया जनहित का मजबूत आधार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (20 जुलाई)-नगर के विवेकानंद वार्ड को सोमवार को विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली जब क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षित विद्युत सुविधाएं एवं धार्मिक स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

*केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से मिल रही विकास को नई गति – महापौर*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व तथा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश और नगर में लगातार जनहितैषी विकास कार्य एवं कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नगर पालिक निगम कटनी भी इसी संकल्प के साथ प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र एवं संतुलित विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

*“भाजपा है तो विकास है”, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी – जिलाध्यक्ष*

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा है तो विकास है।” उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ माँ के नाम लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित एवं विकसित कटनी के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

*1.91 करोड़ रुपये की लागत से होंगे चार प्रमुख विकास कार्य*

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत खेरमाई मंदिर में पेवर ब्लॉक एवं आवश्यक मरम्मत कार्य लगभग 24 लाख रुपये, 24 नवीन विद्युत पोल स्थापना कार्य पर 21 लाख रुपये तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लखेरा गुप्ता साइकिल से लखेरा चर्च तक सड़क डामरीकरण कार्य पर 72 लाख रुपये एवं लगभग 75 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य किए जाएँगे।इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं धार्मिक स्थल पर बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

*बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक रहे उपस्थित*

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष “शिब्बू” साहू, उमेंद्र अहिरवार, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सुनीता कमलेश चौधरी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता,मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा,प्रदीप साहू, संजू जीवन चौधरी,रवि खरे, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

*विवेकानंद वार्ड का विकास निरंतर जारी रहेगा – पार्षद सुरेंद्र गुप्ता*

अंत में क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री सुरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ हों। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डोंगरवाड़ा सरपंच माखन कीर को सरपंची प्रभार दिए जाने पर दर्ज कराई आपत्ति,मामला गरमाया..!कमिश्नर द्वारा जिलाबदर आदेश पर स्थगन दिए जाने के उपरांत सीईओ के आदेश पर दिया गया प्रभार का मामला…वीडियो

डोंगरवाड़ा सरपंच माखन कीर को सरपंची प्रभार दिए जाने पर दर्ज कराई आपत्ति,मामला गरमाया..!कमिश्नर द्वारा जिलाबदर आदेश पर स्थगन दिए जाने के उपरांत सीईओ के आदेश पर दिया गया प्रभार का मामला...वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.