• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, July 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रसूखदार भाजपा नेता के मुस्कान बालिका गृह से 5 नाबालिक बच्चियों के लापता होने का मामला गरमाया,दर्ज हुई FIR,एसआईटी का हुआ गठन…!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2026
in नर्मदापुरम
0
रसूखदार भाजपा नेता के मुस्कान बालिका गृह से 5 नाबालिक बच्चियों के लापता होने का मामला गरमाया,दर्ज हुई FIR,एसआईटी का हुआ गठन…!
0
SHARES
2
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। इटारसी नगर के सुधार न्यास कॉलोनी क्षेत्र में रसूखदार भाजपा नेता द्वारा संचालित मुस्कान बालिका गृह से 3 साल में 5 नाबालिक बच्चियों के रहस्यमय रूप से लापता होने का मामला इटारसी पुलिस के लिए अब चुनौती बन गया है। जहां इटारसी पुलिस ने उक्त मामले में शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज कर ली है। वही पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी गठन किया है जो पूरे मामले की जांच करेगी। इसके बाद से हड़कंप मच गया है। पूरे मामले में खास बात यह है कि विगत 3 साल में 5 नाबालिक बच्चियों के गायब होने के मामले में बालिका गृह के संचालक द्वारा एफआईआर दर्ज कराने में हुई देरी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे संस्था की कार्य प्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं। नियम के मुताबिक ऐसे मामलों में 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज होना चाहिए थी। वहीं इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे का कहना रहा कि संस्था ने 5 नाबालिक बालिकाओं के भागने की शिकायत एक साथ दी है। जिस पर हमने FIR दर्ज कर ली है। मैने करीब एक माह पूर्व इटारसी थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मीडिया खबर के अनुसार संस्था संचालक और भाजपा नेता मनीष ठाकुर का मामले में कहना रहा कि उन्होंने 3 जुलाई को हुई बाल कल्याण समिति की बैठक में इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। आवेदन मिलने पर शुक्रवार 17 जुलाई को थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 638/26, 639/26, 640/26, 641/26, 642/26 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस संवेदनशील एवं गंभीर घटना को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एएसपी अभिषेक राजन , एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक राखी मौर्य एवं थाना प्रभारी पथरौटा उनि मोनिका गौर द्वारा मुस्कान बालिका गृह पहुंचकर वहां की सम्पूर्ण व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया एवं महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई । जांच के दौरान संस्था के द्वारा गुमशुदगी की सूचना देने संबंधी कोई दस्तावेज एवं तथ्य नहीं पाए गए । वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआईटी गठित की गई है। फिलहाल मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
वही सवाल यह भी उठता है कि आखिर जिले में संचालित बाल कल्याण समिति क्या समय-समय पर बाल देखरेख और पुनर्वास संस्थाओं (बालिका गृह/ बालक गृह) का आवश्यक निरीक्षण भी करते हैं? क्या उन्हें निरीक्षण के दौरान इस प्रकार की अनियमिता संज्ञान में नहीं आई? वही पिछले सालों में बाल कल्याण समिति ने जब उक्त मुस्कान बालिका गृह में निरीक्षण किया था तब भी ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया जो कि बाल कल्याण समिति के जवाबदार सदस्यों पर भी सवाल खड़े करते हैं जिन्हें निरीक्षण में उन्होंने इस खामी को कैसे नहीं जाना या फिर नजरअंदाज किया ? सूत्रों की माने तो जिले में संचालित बाल कल्याण समिति जिले के समस्त बालिका गृह एवं बालक गृह का समय-समय पर निरीक्षण भी करते हैं पर इतनी बड़ी लापरवाही से वह कैसे चूक गए पर भी सवाल है की संस्था में विगत 3 सालों से नाबालिक बच्चिया गायब थी और उन्हें भनक तक नहीं लगी इस पर भी जांच होना चाहिए ? महिला एवं बाल विकास विभाग को भी ऐसी समिति के सदस्यों और स्पोर्टिंग पर्सन पर भी निगरानी रखना चाहिए कि वह किस प्रकार से संस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं जो उन्हें संस्था से नाबालिक बालिका किन परिस्थियों में भागी की जानकारी तक नहीं रही है?? फिलहाल एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है जो उक्त संवेदनशील मामले की जांच कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रसूखदार भाजपा नेता के मुस्कान बालिका गृह से 5 नाबालिक बच्चियों के लापता होने का मामला गरमाया,दर्ज हुई FIR,एसआईटी का हुआ गठन…!

इटारसी रेलवे स्टेशन पर खानपान वेंडरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,एक्सपायरी ब्रेड,दूषित सामग्री,01 क्विंटल 85 किलो पीडीएस नमक और 3 गैस सिलेंडर जब्त....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d