*योगेश गजभिये पांढुरना*.जिला पुलिस बल पांढुर्णा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण का आयोजन नवीन पुलिस लाईन कलमगांव में किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा प्रकाश परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा मनकामना प्रसाद द्वारा जिले के एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें रायसोनी कालेज लोधीखेड़ा के छात्र-छात्राओं न शिक्षकगण व जिला पुलिस बल पांढुर्णा का समस्त स्टॉफ शामिल हुए जिसमे समस्त स्टॉफ द्वारा नवीन पुलिस लाईन कलमगांव पांढुर्णा मे पौधारोपण किया। नवीन पुलिस लाईन कलमगांव कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधो का पौधारोपण किया गया।
जहां पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार द्वारा कहा गया कि हम सभी मिलकर अपनी माँ के नाम का पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करे। जिस तरह से माँ अपने बच्चो की परवरिश करती है उसी तरह हमारा दायित्व है कि हम माँ की याद में लगाये गए पौधो के संरक्षण का संकल्प करे । पर्यावरण को स्वच्छ, सुन्दर, प्रकृतिक सौन्दर्य बनाने के लिए सभी पुलिस परिवार के लोगो को पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह अभियान सभी लोगो के लिए है। जिसमे आप सभी लोग एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिले के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं रायसोनी कालेज लोधीखेडा के छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकगण द्वारा पौधारोपण अभियान में उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया और पौधारोपण कर वृक्ष के संरक्षण का संकल्प लिया इस अवसर पर विभिन्न प्रकार फलदार एवं छायादार पौधो का वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा प्रकाश परिहार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्रजेश कुमार भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष पांढुर्णा संदीप घाटोडे, रक्षित निरीक्षक पांढुर्णा अनिता सिवड़े, थाना प्रभारी पांढुर्णा अमित दानी, यातायात प्रभारी निरी. आकांक्षा सहारे, एवं रायसोनी कालेज लोधीखेड़ा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण अन्य पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुएं।


