रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम।निर्मल होम्स कॉलोनी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई वर्षों से नर्मदा स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही गीता मीणा ने अपनी टीम के साथ नवागत भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ में एल्डरमैन संतोष मीणा एवं पलासडोह की सरपंच भी उपस्थित रही। और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों से संवाद किया बहनों ने बताया कि योजना परिवार में संबल का काम कर रही है
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।


