रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सलीम खान एवं सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सचिन निगोते के साथ प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नर्मदापुरम नगर में बढ़ रहे अवैध शराब के कारोबार, घर-घर हो रही कथित होम डिलीवरी तथा सट्टे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री और होम डिलीवरी की जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। साथ ही सट्टे का कारोबार भी लगातार फैल रहा है, जिस पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आईजी से चर्चा के दौरान कहा कि कार्रवाई केवल छोटे-मोटे लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इस पूरे अवैध नेटवर्क को संचालित करने वाले बड़े लोगों एवं मुख्य सरगनाओं पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं होगी,जिनकी दुकानों से अवैध माल आ रहा है, उन पर भी लगाम लगाई जाए। अथवा अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना संभव नहीं है।


