*योगेश गजभिये पांढुरना*.राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया। इस वर्ष 300 से अधिक विद्यार्थियों ने एक्सीलेंस श्रेणी में स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं 33 से अधिक विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन श्रेणी में सफलता अर्जित की। इसके अतिरिक्त 14 से अधिक विद्यार्थियों ने जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
शाला चेयरमैन बुधराजा डायरेक्टर शिवम बुधराजा प्राचार्या चारू गुलाटी मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के सतत सहयोग की भी सराहना की। विद्यालय ने विद्यार्थियों को इसी प्रकार निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


