सिलौंडी : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति.पु.अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी महोदय श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना ढीमरखेड़ा चौकी सिलौडी पुलिस के द्वारा नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दिनाँक 11/07/26 को फरियादिया श्रीमती रीना कोल पति सुमंत कुमार कोल उम्र 36 वर्ष निवासी कोसमघाट चौकी सिलौडी की चौकी सिलौडी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख करायी की इसकी लड़की रागनी कोल जो घर पर थी रात्रि 11 बजे करीब से कही चली गई थी जो रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
दौरान विवेचना अपह्ता की पता तलाश कर मानवीय सूत्रो एवं तकनीकि आधार पर आज दिनाँक 15.07.2026 को अपह्ता की दस्तयाबी बहोरीबंद कटनी से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया।
नाबालिग गुमशुदा की दस्तयाबी मे – चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधानआरक्षक अतुल शर्मा आर. धर्मवीर सिंह आर. रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।


