*योगेश गजभिये पांढुरना*.पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय “स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान” के तहत जिला पांढुर्णा मे पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा प्रकाश परिहार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन मे पांढुर्णा पुलिस एवं यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की सघन जांच की। जांच के दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, सीट क्षमता, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। कुल 52 स्कूल बसों का निरीक्षण किया व 13 बसो पर चालानी कार्यवाही कर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध कुल 10,500 का चालान किया गया। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को भविष्य में सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा सहारे ने बताया कि अभियान की अवधि तक जिले के सभी स्कूल वाहनों की लगातार जांच जारी रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सकें।


