• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 24 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2026
in कटनी
0
जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 24 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (09 जुलाई) – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कटनी की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 एवं सहायिकाओं के 15 सहित कुल 24 पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अनुसार रिक्त पदों का विवरण

          जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि बाल विकास परियोजना कटनी शहरी में 4 सहायिका, मुड़वारा में 1 कार्यकर्ता एवं 1 सहायिका, बहोरीबंद में 1 कार्यकर्ता एवं 3 सहायिका, रीठी में 2 कार्यकर्ता एवं 1 सहायिका, ढीमरखेड़ा में 4 कार्यकर्ता एवं 2 सहायिका, विजयराघवगढ़ में 3 सहायिका त‍था परियोजना बड़वारा में 1 कार्यकर्ता एवं 1 सहायिका के पदों पर भर्ती की जायेगी।

आवेदन की पात्रता एवं शर्तें

          आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य क्षेत्र की महिलाएं आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। साथ ही, 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण निर्देश

          ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी प्रिंट प्रति सुरक्षित रखना आवेदिका की जिम्मेदारी होगी। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

          इन पदों के लिये इच्‍छुक आवेदिकायें ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाइन के विशेष चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 1 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन में संशोधन की सुविधा 15 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने पर 100 रुपये शुल्क एवं 18 प्रतिशत जीएसटी देय होगा। विस्तृत जानकारी, नियम एवं दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पन्ना-सतना में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पन्ना-सतना में भारी बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.