रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम//नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के कचरा वाहन पर ट्रंचिंग ग्राउंड में कचरा डालने के दौरान अवरोध उत्पन्न करते हुए एक युवक ने नशे की हालत में पहुंचकर ड्राइवर से गाली-गलौज कर पत्थर से हमला कर कांच फोड़ दिए। इस दौरान कचरा गाड़ी का कर्मचारी ड्राइवर किसी तरह अपनी
जान बचाकर वहां से भागा और नगर पालिका के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। वहीं स्वच्छता प्रभारी कमलेश तिवारी ने बताया कि नगर पालिका का ट्रक ड्राइवर दोपहर को जब कचरा लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचा,तो वहां किसी युवक ने कचरा डालने से मना करते हुए गाली गलौज करते हुए पत्थर से हमला कर ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। बाद में कचरा वाहन ट्रक को सिटी कोतवाली थाने लाकर पुलिस को सूचना दी गई है। वही नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है। सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है।
दूसरी तरफ इस घटना को लेकर आप कचरा वाहन के चालकों में दहशत के साथ आक्रोश व्याप्त है कि यदि उनके साथ भी ऐसी घटना हुई तो क्या होगा? ऐसे में वहां कैसे ड्यूटी करेंगे?


