*योगेश गजभिये पांढुरना*.मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। मनीष मोटर्स, सौंसर, जिला पांढुर्णा में योजना के तहत युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार का अवसर उपलब्ध है।
योजना के अंतर्गत 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी, जो 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण अथवा उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, आवेदन करने के पात्र हैं।
चयनित युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिसमें 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को ₹8,000, आईटीआई उत्तीर्ण को ₹8,500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को ₹9,000 तथा स्नातक एवं उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को ₹10,000 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को नवीनतम तकनीक एवं कार्य प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान, व्यावसायिक कौशल तथा रोजगार प्राप्त करने की आवश्यक योग्यता विकसित करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
योजना में आवेदन करने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर 8962776680 पर संपर्क कर सकते हैं।


