• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जलभराव एवं बाढ़ संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चार शिफ्टों में अधिकारियों -कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 2, 2026
in कटनी
0
*जलभराव एवं बाढ़ संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चार शिफ्टों में अधिकारियों -कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन हेतु नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित*

*कंट्रोल रूम नंबर 07622231772 जारी*

*निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, राहत कार्यों में लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई*

कटनी। वर्षाकाल के दौरान संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चार शिफ्टों में ड्यूटी निर्धारित करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं राहत कार्यों के प्रभावी समन्वय की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए है।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में सहायक राजस्व अधिकारी श्री सागर नायक मो. नं.7987837151
तथा कंट्रोल रूम लिपिक के रूप में श्री अनमोल शुक्ला 7000323805 को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम नंबर 07622231772 पर नागरिकगण जलभराव संबंधी सूचना देकर अपनी समस्या का निराकारण करा सकते है।

*चार शिफ्टों में रहेगी कर्मचारियों की तैनाती*

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिदिन चार शिफ्टों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम शिफ्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री विकास उइके 8989848901 एवं अरविंद सोनी 8450090020 की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक धनंजय भदौरिया 8827338196 तथा सुखदेव प्रसाद दुबे 9303379460 को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तृतीय शिफ्ट में सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक आशीष बिलैया 8815988470 एवं दीपक दुबे 8889548783 की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि रविवार मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चतुर्थ शिफ्ट में रात्रि 12 बजे से प्रातः 6 बजे तक अभिषेक बघेल 7879163132 एवं राकेश रजक 997763744 तथा सोमवार बुद्यवार एवं शुक्रवार को पिंक नंदू 7979130821 एवं जगदीश रजक 9993828567 की डयूटी लगाई गई है।

*शिकायतों का तत्काल पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलभराव अथवा बाढ़ संबंधी शिकायत किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर उसे तत्काल शिकायत पंजी एवं कम्प्यूटर में दर्ज किया जाए तथा संबंधित अधिकारी को तुरंत अवगत कराया जाए। साथ ही शिकायत के निराकरण के उपरांत पालन प्रतिवेदन भी नियंत्रण कक्ष में प्रस्तुत किया जाए।

राहत कार्यों में नियुक्त दलों के प्रभारी, संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही नागरिकों को वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए भवनों एवं दुकानों में वर्षा जल संचयन अपनाने तथा छतों का पानी सीधे सड़कों पर प्रवाहित न होने देने के लिए डाउन पाइप लगाने हेतु प्रेरित करें।

*मोबाइल फोन चालू रखने एवं सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं राहत कार्यों में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने, व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राप्त निर्देशों का नियमित अवलोकन करने, उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी*  *थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले मनचले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी* *थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले मनचले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.