• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी बस स्टैंड पर आरटीओ अधिकारी ने जबलपुर से लाए प्राइवेट व्यक्तियों के साथ चलाया अभियान, यातायात निरीक्षक भी रहे मौजूद, 8 बसों की फिटनेस निरस्त, 7 पर कार्रवाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 2, 2026
in कटनी
0
*कटनी बस स्टैंड पर आरटीओ अधिकारी ने जबलपुर से लाए प्राइवेट व्यक्तियों के साथ चलाया अभियान, यातायात निरीक्षक भी रहे मौजूद, 8 बसों की फिटनेस निरस्त, 7 पर कार्रवाई*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले में सड़क और यात्री सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को कटनी बस स्टैंड पर परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। खास बात कह रही कि इस अभियान में आरटीओ प्रभारी संतोष पाल ने अपने साथ जबलपुर से लाए प्राइवेट व्यक्तियों को भी इस अभियान में शामिल किया।आपको बता दें कि आरटीओ अधिकारी के साथ जबलपुर से दो से तीन प्राइवेट व्यक्ति उनकी कार में बैठकर कटनी आते हैं और विभागीय कार्यवाही संभालते हैं। इन निजी व्यक्तियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शहर में चल रही है। बहरहाल कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।अभियान के दौरान कुल 41 यात्री बसों का निरीक्षण किया गया। जांच में 7 बसों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन संचालकों को भविष्य में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई।
जांच के दौरान सबसे गंभीर मामला उन 8 बसों में सामने आया, जिनमें इमरजेंसी डोर के सामने सीटें लगाकर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार और पुनः निरीक्षण के बाद ही इन वाहनों की फिटनेस बहाल की जाएगी।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बस संचालकों से वाहनों का नियमित रखरखाव कराने, इमरजेंसी निकास को पूरी तरह सुरक्षित रखने तथा सभी वैधानिक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की।
अभियान के दौरान वाहन चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ढाबों पर बेखौफ चल रहा अवैध शराब का खेल…।  आखिर आबकारी विभाग की नजर में सब कुछ कैसे ठीक चल रहा है…!

ढाबों पर बेखौफ चल रहा अवैध शराब का खेल...। आखिर आबकारी विभाग की नजर में सब कुछ कैसे ठीक चल रहा है...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.