कालापीपल(बब्लू जायसवाल)इन दिनों नगर सहित क्षेत्र में छोटे छोटे ठेकेदारों द्वारा गांव-गांव सड़क किनारे ढाबों पर अवैध शराब बेची जा रही और प्रशासन पूरी तरह मौन हैं,नगर एवं आस-पास के क्षेत्र में कुछ ढाबों पर कथित रूप से अवैध शराब परोसे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं,स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर शराब परोसी जाती है,लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्यवाही दिखाई नहीं दे रही,दिखाई भी कैसे दे क्योंकि विभाग के कर्मचारी तो ठेकेदार के रहमो-करम पर है,यदि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं,लोगों का सवाल है कि यदि अवैध गतिविधियां हो रही हैं,तो संबंधित अधिकारियों की नजर अब तक वहां क्यों नहीं पहुंची ?
नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि संदिग्ध ढाबों पर विशेष जांच अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी प्रकार का अवैध कारोबार पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होना चाहिए।


