• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सीईओ सुश्री कौर ने कुकिंग प्रतियोगिता में रसोइयों की पाक कला की सराहना

by Manish Gautam Chiefeditor
July 1, 2026
in कटनी
0
जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सीईओ सुश्री कौर ने कुकिंग प्रतियोगिता में रसोइयों की पाक कला की सराहना
0
SHARES
90
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मंगलवार को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित कुक-कम हेल्पर के कुकिंग कांपटीशन प्रतियोगिता का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए विभिन्न स्व सहायता समूहों की 30 रसोइयों/ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

*व्यंजनों को चखकर करी प्रशंसा*

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सीईओ सुश्री कौर ने प्रतिभागियों द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) और अन्य पोषक तत्वों से युक्त सामग्री से बनाए गए पौष्टिक भोजन और व्यंजनों को चखकर पाक कला के हुनर की मुक्त कंठ से सराहना की।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा और श्रीमती कौर ने विजयी प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः 5000,3000 और 2000 रुपए की नगद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। वही सांत्वना पुरस्कार के रूप में₹1000 की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पाक कला में पारंगत स्वसहायता समूह की महिलाओं की हौसला अफजाई की गई।

*इन विजेताओं मिले पुरस्कार*

जनपद पंचायत कटनी एवं जनपद शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुकिंग कंपटीशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जय अंबे स्व सहायता समूह की ज्योति राव, द्वितीय स्थान कल्याणी समूह की श्रीमती अर्चना तिवारी और जागृति समूह की श्रीमती देवकी बाई एवं तृतीय स्थान पर श्रीराम समूह की राजकुमारी त्रिपाठी वैभव समूह की श्रीमती जमुना बैरागी एवं गंगा समूह की श्रीमती शाहिस्ता को नगद राशि शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*कुकिंग कॉम्पटीशन का उद्देश्य*

कुकिंग कंपटीशन का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री से अधिक स्वादिष्ट पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना, भोजन निर्माण में नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाजों, दालों ,हरी सब्जियां, मोटे अनाज एवं अन्य पोषक तत्वों से युक्त व्यंजनों को बढ़ावा देना, स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों की पहचान करना जो विद्यार्थियों को अधिक पसंद आए तथा भविष्य में उन्हें मध्यान्ह भोजन के मेन्यू में सम्मिलित किया जा सके। पोषण, स्वाद एवं लागत के मध्य संतुलन स्थापित कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन निर्माण को बढ़ावा देना है।

*इनकी रही मौजूदगी*

आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व श्री प्रदीप सिंह, बीआरसीसी मनोज कुमार गौतम, मध्यान्ह भोजन प्रभारी श्रीमती माधुरी तिवारी,राकेश कुमार दुबे ,अरुण कुमार परिहार सीएसी श्रीमती सपना चतुर्वेदी, बीएसी श्रीमती आरती डेंगरे,श्रीमती गीता मिश्रा बीएसी अरुण कुमार पटेल, सीएसी, जग्गी पटेल श्रीमती अनीता ठाकुर,श्रीमती हेमा किरकिट्टा,अतुल आनंद अवस्थी,संदीप पुरवार श्री पंकज पटेल, गोविंद पटले, आनंद मिश्रा श्री मोहित जायसवाल और सुंदर कोरी सहित अन्य अधिकारियों- कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सूचना के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग! स्टे में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कार्रवाई और आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद खुला जाम, कई घंटे तक बाधित रहा यातायात

सूचना के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग! स्टे में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कार्रवाई और आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद खुला जाम, कई घंटे तक बाधित रहा यातायात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d