*कटनी पुलिस*लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी, जिससे घायलों को शीघ्र सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
यह हाईवे पेट्रोलिंग वाहन बायपास क्षेत्र के पास तैनात रहेगा और लगातार गश्त करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा जरूरतमंद यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान करेगा।


