MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में माननीय न्यायाधीश श्री पूर्वी तिवारी द्वारा उपस्थित पक्षकारों एवं आमजनों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उनका संरक्षण कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


