• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*”स्कूल चलें हम” अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय कैलवारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2026
in कटनी
0
*”स्कूल चलें हम” अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय कैलवारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन, “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का दिया संदेश*

मध्यप्रदेश शासन के “स्कूल चलें हम” अभियान अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत दिनांक 16 जून 2026 से पुनः शासकीय विद्यालय प्रारंभ हो गए हैं। शासन के निर्देशानुसार 25 जून 2026 को जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवारा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सुरक्षित डिजिटल जीवन के संबंध में प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों में भी वृद्धि हुई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डेटा चोरी, हैकिंग तथा फर्जी सूचनाओं के प्रसार जैसी घटनाओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से “डिजिटल अरेस्ट” जैसी साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है तथा पुलिस कभी भी व्हाट्सएप कॉल या फोन के माध्यम से किसी व्यक्ति से पूछताछ या धनराशि की मांग नहीं करती। ऐसे कॉल एवं संदेश साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए किए जाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया तथा बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसिया, डीएसपी (अजाक) सुश्री शिवा पाठक, थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*“लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और आगे बढ़ें” : निगमायुक्त तपस्या परिहार बनीं प्रेरक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र*  *‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत खिरहनी स्कूल पहुंचकर किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, शिक्षा के साथ खेल और स्वच्छता का भी दिया संदेश*

*“लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और आगे बढ़ें” : निगमायुक्त तपस्या परिहार बनीं प्रेरक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र* *‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत खिरहनी स्कूल पहुंचकर किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, शिक्षा के साथ खेल और स्वच्छता का भी दिया संदेश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d