• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*“लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और आगे बढ़ें” : निगमायुक्त तपस्या परिहार बनीं प्रेरक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र* *‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत खिरहनी स्कूल पहुंचकर किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, शिक्षा के साथ खेल और स्वच्छता का भी दिया संदेश*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2026
in कटनी
0
*“लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और आगे बढ़ें” : निगमायुक्त तपस्या परिहार बनीं प्रेरक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र*  *‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत खिरहनी स्कूल पहुंचकर किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, शिक्षा के साथ खेल और स्वच्छता का भी दिया संदेश*
0
SHARES
7
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत आयोजित शाला प्रारंभ उत्सव के द्वितीय चरण में गुरुवार को विभिन्न शासकीय विद्यालयों में प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार शासकीय ई.पी.ई.एस. खिरहनी विद्यालय पहुंचीं और कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आज किया गया परिश्रम ही भविष्य की सफलता की मजबूत नींव बनता है।

सुश्री परिहार ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि छात्र जीवन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम काल होता है, जो उसके भविष्य की दिशा और दशा निर्धारित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

संवाद के दौरान निगमायुक्त ने केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहकर खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय परिसर, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं स्वच्छता अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका निगमायुक्त ने सरल, प्रेरक एवं मार्गदर्शक शैली में उत्तर दिया। उनके संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
इस अवसर पर शाला प्राचार्य श्री शिव कुमार सोलंकी, शिक्षकगण श्री सरमन तिवारी, श्रीमती निधि अग्रहरी, श्रीमती प्रतिभा परौहा, श्रीमती रेवा नेगी, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी, श्रीमती रेखा शुक्ला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

“स्कूल चलें हम” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई*

*स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d