मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ योजना के अंतर्गत 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹203.56 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही नि:शक्तजनों के बीच आपदा संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) एवं आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया।


