• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जब…कलेक्टर बने ‘गुरुजी’: छात्रों के सपनों को दी नई उड़ान, बताया शिक्षा का महत्व छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ने की दी सीख

स्कूल चलें हम अभियान’ में जिले के 100 से अधिक अधिकारियों ने निभाई प्रेरक की भूमिका

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2026
in कटनी
0
जब…कलेक्टर बने ‘गुरुजी’: छात्रों के सपनों को दी नई उड़ान, बताया शिक्षा का महत्व  छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ने की दी सीख
0
SHARES
60
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (25 जून) – व्यस्ततम शासकीय जिम्मेदारियों के बीच गुरुवार का दिन कुछ अलग था। फाइलों और बैठकों से निकलकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जब शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन, माधवनगर पहुंचे तो विद्यालय परिसर में एक आत्मीय और प्रेरणादायी माहौल बन गया। छात्रों के बीच पहुंचे कलेक्टर ने अधिकारी नहीं, बल्कि एक शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। बच्चों के साथ बैठकर उन्होंने पढ़ाया, बातें कीं, हंसे और उनके सपनों को नई दिशा दी।

          ‘स्कूल चलें हम अभियान’ के अंतर्गत आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर श्री तिवारी ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए पूछा— “बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हैं?” इस सवाल पर किसी ने सैनिक बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई, तो किसी ने डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बनने का सपना साझा किया। छात्रों की आंखों में चमकते सपनों को देखकर कलेक्टर ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही हर सपने को साकार करने का सबसे मजबूत आधार है।

कक्षा में संवाद का सिलसिला आगे बढ़ा तो कलेक्टर ने छात्रों से पुलिस और सेना के दायित्वों के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। छात्रों की समझ और उत्साह को देखकर कलेक्टर ने उनकी सराहना की और उन्हें सदैव जिज्ञासु बने रहने का संदेश दिया।

          शिक्षा को रोचक बनाने के लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने मौसमों की चर्चा की और बड़ी सहजता से लीप वर्ष की अवधारणा समझाई। विज्ञान के जटिल विषय को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए उन्होंने छात्रों के मन में सीखने की नई उत्सुकता जगा दी। जब छात्रों से उनकी पसंदीदा ऋतु पूछी गई तो अधिकांश ने मुस्कुराते हुए सर्दी का मौसम पसंद बताया।

          सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने चॉकलेट, पेन, पेंसिल, कॉपियां, स्केल और रबर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपहार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने की सीख भी दी।

छात्रावास पहुंचकर जाना छात्रों का हाल, बांटे स्कूल बैग

          विद्यालय भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री तिवारी रॉबर्ट लाइन स्थित बालक छात्रावास भी पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से उनके रहन-सहन, पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। छात्रों को स्कूल बैग वितरित करते हुए उन्होंने उनकी सुविधाओं का जायजा लिया तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

          इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि जिस तरह मां हमें स्नेह और संरक्षण देती है, उसी तरह पेड़ भी हमें जीवन देते हैं। इसलिए हर बच्चे को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

          इस दौरान डीईओ सच्चिदानंद पांडे और डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी, सहायक संचालक राजेश अग्रहरि,एडी पीसी अभय जैन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म*  – *सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए मंत्रालय में कार्यक्रम आयोजित*

*सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म* - *सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए मंत्रालय में कार्यक्रम आयोजित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d