MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी/संजय सत्येंद्र पाठकको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने से कटनी जिले में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी की गई, जिसमें प्रदेशभर के 106 नेताओं को शामिल किया गया है।
कटनी जिले के लिए यह गौरव का विषय माना जा रहा है कि जिले से केवल संजय सत्येंद्र पाठक को ही प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है। उनकी नियुक्ति को जिले में भाजपा संगठन की मजबूती और उनके राजनीतिक अनुभव की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने से संगठनात्मक स्तर पर श्री पाठक की भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कटनी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।


