• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी खबर पर निगम अधिकारियों की टीम ने कावसजी वार्ड की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का किया निरीक्षण* *लगभग 35 घरों में कम प्रेशर की समस्या का किया जा रहा समाधान, शेष जलापूर्ति की स्थिति संतोषजनक पाई गई* *स्थानीय नागरिकों ने दिया सकारात्मक फीडबैक

by Manish Gautam Chiefeditor
June 22, 2026
in कटनी
0
पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी खबर पर निगम अधिकारियों की टीम ने कावसजी वार्ड की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का किया निरीक्षण*  *लगभग 35 घरों में कम प्रेशर की समस्या का किया जा रहा समाधान, शेष जलापूर्ति की स्थिति संतोषजनक पाई गई*  *स्थानीय नागरिकों ने दिया सकारात्मक फीडबैक
0
SHARES
15
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कावसजी वार्ड अंतर्गत भट्टा मोहल्ला स्थित मुक्तिधाम पानी टंकी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने एवं गंदा पानी आने संबंधी प्रसारित खबरों के संबंध में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया द्वारा जल प्रदाय शाखा के अधिकारियों एवं फील्ड की टीम की मौजूदगी में सोमवार प्रातः कावसजी वार्ड की विभिन्न गलियों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया गया।

नगर निगम उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया द्वारा जल प्रदाय शाखा के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित फील्ड स्तर की टीम की मौजूदगी में वार्ड की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से दैनिक आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में चर्चा की तथा जलापूर्ति व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 35 घरों में ही कम दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति होना पाया गया।जिसका शीघ्र समाधान किया जा रहा है। शेष स्थलों में पेयजल आपूर्ति संतोषजनक एवं सुचारू रूप से होने की जानकारी रहवासियों द्वारा दी गई ।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विगत दिवस विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रातः 10 बजे होने वाली सप्लाई में केवल 15 से 20 मिनट तक ही जलापूर्ति हो सकी थी, जिससे कुछ लोगों को असुविधा हुई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जलापूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति नहीं पाई गई। जल प्रदाय शाखा द्वारा निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति का वीडियो रिकॉर्ड भी किया गया, जिसमें अधिकांश क्षेत्रों में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना पाया गया।

अधिकारियों द्वारा वार्ड निरीक्षण के दौरान लल्लू साइकिल गली के अंतिम हिस्से के लगभग 35 घरों में अपेक्षाकृत कम दबाव से जलापूर्ति होने की जानकारी सामने आई, जिसके संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था के उक्त क्षेत्र में मांग एवं आवश्यकतानुसार टैंकरों से भी पानी उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है साथ ही तकनीकी सुधार कर समस्या के स्थायी निराकरण के निर्देश भी दिए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भट्टा मोहल्ला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था नियमित रूप से संचालित की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
4 घंटे चले धरने के बाद आश्वासन पर टला रेल रोको आंदोलन

4 घंटे चले धरने के बाद आश्वासन पर टला रेल रोको आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d