जेपीवी डी ए वी विद्यालय कटनी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ उन्होंने सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व को
परिभाषित करते हुए योग से होने वाले अनेक लाभ बताते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक सबलता तीनों का समन्वय है , योग से एकाग्रता आती है शरीर स्वस्थ रहता है, उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक योग अवश्य करना चाहिए l
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘ स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ‘ रखा गया था l
योग शिक्षक ने कार्यक्रम की शुरुआत संपत से शुरू करके संधि योग स्पूर्ति योग करवाये तथा सभी छात्र-छात्राओं ने ताड़ासन , वृक्षासन , अर्ध कटिचक्रासन ,भद्रासन , अर्ध उष्ट्रासन , मंडूकासन शशकासन आदि योग सफलतापूर्वक पूर्ण किए l
सभी छात्रों को प्राणायाम के अंतर्गत भस्तिका , कपालभारती ,उज्जाई , अनुलोम – विलोम , भ्रामरी एवं उदगीथ प्राणायाम सिखाए गए l विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी दी। अंत में विद्यार्थियों ने सदैव प्रतिदिन योग करने का दृढ़ संकल्प लिया तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । मंच संचालन योग शिक्षक श्री अमरदीप शर्मा ने किया । तत्पश्चात सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन किया गया ।


