• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अनधिकृत कब्जा करने वाले 12 व्यक्तियों से आवास खाली कराकर शासकीय संपत्ति को किया गया अतिक्रमण मुक्त

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in कटनी
0
अनधिकृत कब्जा करने वाले 12 व्यक्तियों से आवास खाली कराकर शासकीय संपत्ति को किया गया अतिक्रमण मुक्त
0
SHARES
5
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (20 जून) –  शासन की महत्वाकांक्षी आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत नगर निगम कटनी  द्वारा विभिन्न बस्तियों में निर्मित कराए गए आवासों से अनधिकृत कब्जे धारियों को हटाकर पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शनिवार को प्रभावी कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पडरवारा स्थित चांदमारी बस्ती में जांच के दौरान इंदिरा आवास योजना के आवासों पर अपात्र व्यक्तियों द्वारा अनधिकृत रूप से कब्जा किया जाना पाया गया। जिस पर  नियमानुसार नोटिस एवं विधि सम्मत प्रक्रिया के पश्चात उक्त सभी 12 आवासों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वास्तविक पात्र हितग्राहियों को आवंटन हेतु खाली कराया गया है।

सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई 

निगम अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त आवास के संबंध में स्थलीय सत्यापन किया गया था। सत्यापन में स्पष्ट हुआ कि आवास आबंटन के पश्चात मूल हितग्राही द्वारा आवास का उपयोग नहीं पाए जाने तथा 12 अपात्र व्यक्तियों द्वारा बलपूर्वक कब्जा करना पाया गया, जो इंदिरा आवास योजना के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिस पर निगम प्रशासन द्वारा प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने समुचित अवसर प्रदान करने के उपरांत संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर निगम प्रशासन द्वारा शनिवार को योजना के नोडल अधिकारी सुनील सिंह, अतिक्रमण अधिकारी मानेंद्र सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल की सहायता से उक्त 12 आवासों को खाली कराने की कार्यवाही की गई।

अब पात्र हितग्राहियों को मिलेगा वास्तविक लाभ

निगम प्रशासन ने बताया कि इंदिरा आवास योजना का उद्देश्य आवासहीन गरीब एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। अनधिकृत कब्जे के कारण वर्षों से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों की सूची का पुनः सत्यापन कराकर उन्हें शीघ्र आवास आवंटित किए जाएंगे।

सभी आवासों का हो रहा भौतिक सत्यापन

नगर निगम कटनी द्वारा शहर में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निर्मित समस्त आवासों का चरणबद्ध भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। यदि कोई अन्य आवास भी अनधिकृत रूप से कब्जा धीन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार भवन खाली करने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ वास्तविक हकदार तक पहुंचाना है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देखिऐ रविवार 21 जून को कहा की लाइट कितने बजे से कितने बजे बन्द रहेगी

देखिऐ रविवार 21 जून को कहा की लाइट कितने बजे से कितने बजे बन्द रहेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d