*कटनी (20 जून)*– कटनी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में मानसून पूर्व रखरखाव एवं संधारण कार्य किए जाने के कारण निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र शांतिनगर में मेन बस कपलर का संधारण कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 जून से 3 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी एवं 11 केवी फीडर लाइनों का रखरखाव किया जाएगा, जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। आवश्यकतानुसार इसकी समयावधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है ।
म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि. कं. लिमि., कटनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 33 के.व्ही कटाएघाट-1 फीडर, 33/11 के. व्ही उपकेंद्र शांतिनगर के अंतर्गत रविवार 21 जून को 11 के.व्ही सिटी-7, मिशन चौक, चांडक चौक, हास्पीटल, झंडा बाजार, 11 के.व्ही इंडस्ट्रीयल बरगवां क्षेत्र, 11 के.व्ही डन फीडर, बरगवां, पाठक बंगला, भट्टा मोहल्ला, जयहिंद चौक, भारत चौक, नैंसी स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कृष्ण धाम कालोनी, माधवनगर गेट, एम.ई.एस कालोनी, लखेरा, 33 के.व्ही आर्डिनेंस 1 एवं 33 के. व्ही इरकॉन फीडर से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 11 के.व्ही एवं 33 के.व्ही फीडर के अंतर्गत रविवार 21 जून को 33 के व्ही पहरूआ एवं 11 के.व्ही सिटी-10 फीडर शासकीय हास्पीटल, रेलवे, सिविल लाइन, व्ही.आई.पी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज, गुरूनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गर्ग चौराहा, घंटाघर, गांधी द्वार, सब्जी मंडी, विश्वकर्मा पार्क, गणेश चौक, गजानन काम्पलेक्स, ढोर हास्पीटल, मिशन चौक, घंटाघर रोड, जालपा देवी वार्ड, कुकर हाउस गली, तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पीछे, फारेस्टर ग्राउंड, अमकुही बस्ती, 11 के.व्ही अमकुही-1, अमकुही-2 फीडर के औद्योगिक क्षेत्र एवं 11 के.व्ही वेद फीडर से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 33 के.व्ही पुरैना फीडर एवं 11 के.व्ही मंगलनगर फीडर के अंतर्गत सोमवार 22 जून को 33/11 केव्ही उपकेंद्र चाका से निकलने वाले 11 के.व्ही लमतरा, ग्राम लमतरा, चाका, पिलोंजी, 11 के.व्ही कैलवारा घरेलू, कैलवारा कला, कैलवारा खुर्द, घंघरी कला, घंघरी खुर्द, अमराडांड, 11 के.व्ही इंडस्ट्रीयल-1 एवं 2, 11 के. व्ही वेयरहाउस एवं कैलवारा कृषि फीडर, मंगलनगर, लखेरा, मूंगाबाई कालोनी, छहरी, बडखेरा से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 33 के.व्ही एनकेजे फीडर एवं 11 के. व्ही मित्तल-1 के अंतर्गत मंगलवार 23 जून को 11 के. व्ही खिरहनी, सांई पुरम कालोनी, दुबे कालोनी, दुर्गा चौक, प्रेमनगर, रोशननगर, छोटी खिरहनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, 11 के.व्ही गायत्रीनगर फीडर के गायत्रीनगर, नीरज टाकीज, रबर फेक्ट्री शास्त्री कालोनी, 11 के.व्ही एनकेजे क्षेत्र के एनकेजे मार्केट, जैन कालोनी, एसकेपी कालोनी, आईटीआई, बिलगवां, 11 के.व्ही बडवारा रोशन नगर एवं 11 के.व्ही मित्तल-1 फीडर से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी क्रम में 11 के.व्ही सिटी-11 एवं 11 के.व्ही भरौली फीडर के अंतर्गत बुधवार 24 जून को हीरागंज, गुरूनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, गर्ग चौराहा, घंटाघर, गांधी द्वार एवं 11 के.व्ही भरौली फीडर से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 11 के.व्ही सिटी-1 एवं 2 फीडर के अंतर्गत गुरूवार 25 जून को बरगवां, नैंसी स्कूल, गड्ढा टोला, हाउसिंग बोर्ड, श्रीकृष्णधाम कालोनी, एमपीईबी कालोनी से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
जबकि 11 के.व्ही डन एवं 11 के.व्ही कलेक्ट्रेट फीडर के अंतर्गत शनिवार 27 जून को डन कालोनी, बरगवां रोड, पाठक वार्ड, भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ मंदिर, जयहिंद चौक, भारत चौक, चनपुरिया बिल्डिंग एवं टीजीएस होटल से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 11 के.व्ही सिटी-4 एवं सिटी-9 फीडर के अंतर्गत रविवार 28 जून को रायकालोनी, सुधारन्यास कालोनी, विश्राम बाबा, इनकम टेक्स आफिस, हर्ष कालोनी, स्टेशन रोड, बरही रोड, गुरूनानक वार्ड, कमानिया गेट, खिरहनी ब्रिज, ढोर हास्पीटल, खिरहनी फाटक से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं 11 के.व्ही सिटी-3 फीडर अंतर्गत सोमवार 29 जून को माधवनगर थाना, लखेरा, खेरमाई मंदिर, एमईएस कालोनी, सिविल लाइन से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी प्रकार 11 के.व्ही गायत्रीनगर एवं 11 केव्ही बरगवां औद्योगिक फीडर के अंतर्गत मंगलवार 30 जून को शास्त्री कालोनी, रबर फेक्ट्री, गोयनका बगीचा, बैलटघाट, गुंडा घाट, नीरज टाकीज एवं औद्योगिक क्षेत्र बरगवां से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसी क्रम में 11 के.व्ही इमलिया एवं 11 के.व्ही कन्हवारा फीडर के अंतर्गत बुधवार 1 जुलाई को इमलिया, इंद्रानगर, पन्नी कालोनी, पहरूआ मंडी के सामने, सांई मंदिर के पीछे, पुरैनी, कुठला थाना के पास, पन्नामोड, आधारकाप, संतनगर, अहमदनगर, से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
जबकि 11 के.व्ही कछगवां एवं 11 के. व्ही खिरहनी फीडर के अंतर्गत गुरूवार 2 जुलाई को महावीर कालोनी, वृन्दावन कालोनी, झिंझरी, पुलिस लाइन, कर्मचारी आवास, सांईपुरम कालोनी, दुबे कालोनी, दुर्गाचौक, प्रेमनगर, रोशननगर, छोटी खिरहनी, बडी खिरहनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, से जुडे समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
इसके अलावा 11 के.व्ही सायना फीडर के अंतर्गत शुक्रवार 3 जुलाई को जिला न्यायालय, सायना स्कूल एवं फीडर से जुडे समस्त निम्नदाब एवं उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।


