• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*देश के लिए मिसाल बने देवगढ़ के होम स्टे* *महाराष्ट्र के पांच जिलों से आई टीम ने सीखा अतिथि सत्कार, होम स्टे संचालन के गुर*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in छिन्दवाडा
0
*देश के लिए मिसाल बने देवगढ़ के होम स्टे*  *महाराष्ट्र के पांच जिलों से आई टीम ने सीखा अतिथि सत्कार, होम स्टे संचालन के गुर*
0
SHARES
32
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में संचालित होम स्टे अब देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहें हैं। देवगढ़ में संचालित होम स्टे व पर्यटन गतिविधियों पर अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर जिले से होम संचालकों की टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं और होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार के गुर सीखें। टीम के 33 सदस्यों ने दो दिनों तक देवगढ़ में रहकर ऐतिहासिक किला, बावड़ियों व होम स्टे देखें। ग्रामीण व आदिवासी परिवार पर्यटन गतिविधियों के संचालन में परिवार सहित सहभागिता करते हैं, इससे टीम के सदस्य रूबरू हुए।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना का सफल क्रियान्वय छिंदवाड़ा जिले में हो रहा है। होम स्टे परियोजना को मिल रही सफलता देखने व अध्ययन के लिए शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल महाराष्ट्र का दल पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचा था। इस दल का नेतृत्व श्री गोविंदा सालुंखे, श्री प्रवीण फाल बांधे, श्री प्रफुल्ल पाटिल ने किया। भोपाल से आए होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी ने प्रभावी तरीके से पूरी योजना, अतिथि सत्कार, पर्यटकों की बुकिंग से लेकर यहां होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी।
डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत व पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी ने अध्ययन दल को ग्रामीण पर्यटन की अवधारणा व संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्ययन दल ने अलग-अलग होम में रहकर होम स्टे संचालकों से बातचीत में उनके अनुभव जाने। जय भवानी ग्राम विकास समिति ने भ्रमण दल की पूरी व्यवस्थाएं संभालीं। भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यशाला में सभी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी, बैक टू विलेज संस्था से श्री राजेंद्र पाठे सहित सभी होम स्टे संचालक मौजूद थे।

खान-पान, अतिथि सत्कार से हुए प्रभावित – नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर से आए होम स्टे हितग्राहियों ने माना कि पर्यटन ग्राम देवगढ़ भ्रमण के अनेक फायदे होंगे। यहां अतिथियों के सत्कार से लेकर व्यवहार, खान-पान के बारे में बारिकियों से जानने को मिला। दल में शामिल महिलाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से हुआ यह अध्यन भ्रमण हमारे लिए लाभदायक है, हमारे यहां पर होम स्टे बनना है, यहां से सीख लेकर हम अपने होम स्टे को और सुविधाजनक, पर्यटकों के अनुकूल बनाएंगे। साथ ही पर्यटन समिति के कामकाज को अधिक सरल बनाने, पर्यटकों को होम स्टे से जोड़ने के लिए हमें कई जरूरी टिप्स यहां मिले हैं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान सहित भविष्य की आवश्यकता : संदीप मोहोड*  *कामठी कला में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*

*प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान सहित भविष्य की आवश्यकता : संदीप मोहोड* *कामठी कला में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d