• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान सहित भविष्य की आवश्यकता : संदीप मोहोड* *कामठी कला में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in छिन्दवाडा
0
*प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान सहित भविष्य की आवश्यकता : संदीप मोहोड*  *कामठी कला में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पांढुर्णा विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन ग्राम कामठी कला में दिनांक 19 जून 2026 को किया गया। कार्यशाला में वैज्ञानिकों, मास्टर ट्रेनरों एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा व्याख्यान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को प्रेरित किया गया। इस दौरान जीवामृत, घन जीवामृत, निर्मास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि प्राकृतिक खाद एवं दवाओं के निर्माण एवं उपयोग की पूर्ण विधि की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. हेमलता अहिरवार, छिंदवाड़ा द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने मिट्टी परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह भी दी। तत्पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रत्येक किसान को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री राजेंद्र भक्ते ने किसानों को प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती तथा देशी गाय पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। वहीं मास्टर ट्रेनर श्री नीरज दुबे ने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले खाद एवं दवाओं को बनाने की संपूर्ण विधि बताई तथा प्राकृतिक खेती के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री अर्चना डोंगरे ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विलास खिड़ेकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे, जिला महामंत्री भाजपा श्री अनिल कुमरे, नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश छगनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा तिगांव श्री बाला ठाकरे, जनपद सदस्य श्रीमती अरुणा उईके, जिला प्राकृतिक खेती संयोजक भाजपा श्री राजेंद्र भक्ते, नांदनवाड़ी मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्णा सरयाम, मंडल मंत्री भाजपा श्री रामचन्द्र घाघरे, उपसरपंच श्री चंद्रशेखर माटे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री कैलाश घाघरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, आजीविका मिशन से श्री कृष्णा मकोड़े, उद्यान विभाग से श्री रवि सूर्यवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील गजभिए, श्री पंकज पराड़कर, सुश्री साक्षी खरात, सुश्री शिवानी माहोर तथा ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के उन्नतशील कृषक श्री नरेंद्र ठाकरे, श्री यादोराव भदे, श्री मधुकर डफरे, श्री विजेश भदे, श्री मटरुलाल डोंगरे एवं श्री मोरेश्वर दंडवे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

*संवाददाता शुभम सहारे पांढुरना*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कल (21 जून) थमेगी सूर्य की उत्तरायण यात्रा, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में दिखेगा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नज़ारा : सारिका घारू

कल (21 जून) थमेगी सूर्य की उत्तरायण यात्रा, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में दिखेगा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नज़ारा : सारिका घारू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.