छिंदवाड़ा। जिले की गौरवशाली एवं वर्ष 1952 में स्थापित सबसे पुरानी शसकीय कर्मचारी संस्था “मिनिस्ट्रीयल प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार समिति मर्यादित, छिंदवाड़ा (म.प्र.)” की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 19 जून 2026 को इंडिया कॉपी हाउस, पुलिस लाइन, छिंदवाड़ा में समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीत वर्मा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में कर्मचारी हितों एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे श्री सतीश गोंडाने विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में समिति के विकास, सदस्य हितों के संरक्षण, उपभोक्ता सुविधाओं के विस्तार, संस्था की वित्तीय एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता तथा भविष्य की कार्ययोजना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा कर्मचारियों के हित में नवीन एवं जनहितकारी पहल करने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में समिति से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं निर्णयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष श्रीमती संगीत वर्मा ने सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की समृद्ध विरासत, पारदर्शिता एवं कर्मचारियों के विश्वास को बनाए रखते हुए समिति भविष्य में भी निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
बैठक में श्रीमती रेखा बनारसे, श्रीमती सीमा भारती, श्रीमती रागिनी गायकवाड़, श्री आर.एल. भारती, श्रीमती शशिकला उईके, श्रीमती संध्या गोस्वामी, श्री तमसिंग उईके, श्री के.एल. सूर्यवंशी, श्री आर.एल. सनोडिया, श्री आलोक चौधरी, श्रीमती सुधा नागवंशी, श्रीमती सोनल बंदेवार, श्री अमित कुमार पांडे, सुश्री भागरती कंगाली, श्रीमती नीलू पवार, सुश्री रितु उईके, श्रीमती आलिया हक, श्री मोहित सूर्यवंशी सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, एकता, सहयोग एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के वातावरण में हुआ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


