• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

NEET Re-Exam के लिए रेलवे का बड़ा फैसला भुसावल-कटनी एक्सप्रेस अब सतना तक, इंटरसिटी का समय बदला

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in कटनी
0
NEET Re-Exam के लिए रेलवे का बड़ा फैसला भुसावल-कटनी एक्सप्रेस अब सतना तक, इंटरसिटी का समय बदला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर रेलवे का फैसला, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में लगेंगे दो अतिरिक्त जनरल कोच*
जबलपुर। नीट पुनर्परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए कटनी मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने भुसावल-कटनी एक्सप्रेस का विस्तार सतना तक करने का निर्णय लिया है। साथ ही जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस बदले हुए समय से संचालित होगी। इसके अलावा बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 20 जून को भुसावल से रवाना होकर 21 जून को कटनी में समाप्त होने के बजाय सतना तक संचालित होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 21 जून को कटनी के स्थान पर सतना स्टेशन से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:30 बजे कटनी पहुंचेगी, जिसके बाद अपने निर्धारित मार्ग से भुसावल के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटनी और सतना के बीच सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव भी निर्धारित किया है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय शाम 5:05 बजे के बजाय शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यानी यह ट्रेन 1 घंटा 25 मिनट विलंब से संचालित की जाएगी।
वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में 19 से 21 जून तक बिलासपुर से दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। वापसी में 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 20 से 22 जून तक रीवा से दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
5 साल पुराने घूसकांड में पूर्व नायब तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला*

5 साल पुराने घूसकांड में पूर्व नायब तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.