कटनी। श्री सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमानजी मंदिर के परम सेवक एवं सहायक पुजारी श्री पूर्णन महाराज (एटीएम महाराज) का बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णन महाराज दोपहिया वाहन से चंदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विलायतकला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पूर्णन महाराज लंबे समय से श्री दक्षिणमुखी बड़े हनुमानजी मंदिर में सेवा दे रहे थे। वे श्रद्धालुओं के बीच अपनी सरलता, विनम्रता और धार्मिक समर्पण के कारण विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और मंदिर समिति में गहरा दुख है।
*भारत दिनभर परिवार* ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और भक्तजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


