रिपोर्टर बब्लू जायसवाल
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग शाजापुर द्वारा कलेक्टर सभागृह में जिले की कक्षा 10वी एवं 12वी में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की खेल, शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जिले की 41 प्रतिभावान बालिकाओ को शिक्षा, खेल, परियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उदेश्य से प्रति बालिका 5 हजार रूपये के मान से कुल 2 लाख 5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि बैंक खातो में प्रदान की। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किए।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं से उनका परिचय प्राप्त कर, बालिकाओं उपलब्धियों के बारे में संवाद किया गया। संवाद के दौरान बालिकाओं ने कलेक्टर से विभिन्न परीक्षाओं जैसे- यूपीएससी, एमपीपीएससी, जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार करें एवं कक्षा 12वी के बाद करियर के क्षेत्रों आदि के बारे में जानकारी पूछी।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुशासन और एकाग्रता, अच्छा फ्रेंड सर्कल बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी बालिकाओं को पढाई के साथ-साथ, समाचार पत्र एवं फिजिकल एक्टिविटी जैसे- योग, खेल, मेडीटेशन आदि एक्टिविटी करने की भी सलाह दी गई। साथ ही कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी पालकों से बालिकाओं को शिक्षा में आगे बढाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के पूर्व में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी और संवाद कार्यक्रम के उदेश्य की जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर सुश्री बाफना की मंशा अनुसार बेटी पढाओ- आगे बढाओ अंतर्गत जिले की प्रतिभावान बालिकाओं को पढ़ाई एवं अपने करियर संबंधित सवालों और सही मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान द्वारा बालिकाओं और उनके परिजनों को बालिकाओं के अधिकारो के संबंध में जानकारी दी गई एवं सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों के बारे में बताते हुए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान, पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास स्टाफ, बालिकाएं एवं बालिकाओं के परिजन उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर


