MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
रीठी सीईओ को चेतावनी
कलेक्टर श्री तिवारी ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनों के प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया कि विकासखंड रीठी में समय बाह्य आवेदनों की संख्या तुलनात्मक रूप से ज्यादा है। इसलिये उनके ऊपर दंड अधिरोपित करने की चेतावनी देते हुये बड़वारा जनपद सीईओ को भी समय बाह्य प्रकरणों के निराकरण की हिदायत दी। कलेक्टर ने समय बाह्य के जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन मामलों पर वांछित प्रगति नहीं होने और समय बाह्य मामलों के लिये नगर निगम के जन्म-मृत्यु शाखा के प्रभारी अधिकारी सागर नायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।


