MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रदेश के 253 निरीक्षकों से संबंधित विभागीय जांच, लंबित अथवा दर्ज आपराधिक प्रकरणों तथा प्रभावशील दंड की जानकारी मांगी है। इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह जानकारी सेवा अभिलेखों को अद्यतन करने तथा भविष्य में होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई, पदस्थापना एवं पदोन्नति की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए एकत्र की जा रही है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।



