कालापीपल(बब्लू जायसवाल)जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं,नगर परिषद की व्यवस्थाएं चरमाराई रही है,आपको बात लेकिन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में निर्माणाधीन सीसी सड़क के कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला,नाराज रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुणवत्ता की जांच की मांग की,
नागरिकों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है,जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं,रहवासियों ने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,मौके पर मौजूद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही कार्य पुनःशुरू करने की मांग की,यदि वार्डवासियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे,इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही जाएगी तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इनका कहना है..!
नागरिकों की शिकायत पर हमने मौके पर जाकर दिखा और ठेकेदार विजय शर्मा को निर्देश दिए की एस्टीमेट के अनुसार ही कार्य किया जाए,नहीं तो परिषद द्वारा पेमेंट नहीं किया जावेगा।
जयप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष नगर परिषद पानखेड़ी..!


