कटनी जिले के समीपस्थ ग्राम मुडहरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम वाले बाल संत जी महाराज जी के सानिध्य में साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है कथा का वाचन महंत श्री सीताराम शरण जी के द्वारा किया जाएगा शुक्रवार देर शाम भागवत कथा की शोभा यात्रा संत श्री के सानिध्य में धूमधाम से निकाली गई पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने सिर में कलश रखकर बैंड बाजों के साथ संत श्री के द्वारा सीताराम संकीर्तन का गायन करते हुए भक्तों की मंडली ने गांव का भ्रमण किया इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे सीताराम ओर जय सियाराम के नारे गांव में गुंजायमान हो रहे थे धार्मिक कार्यक्रम में भक्त पहुंचकर संत श्री के दर्शन के साथ कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे श्री बाल संत जी महाराज जी कार्यक्रम के दौरान गांव में रुकने की खबर से शहर से लेकर गांव तक भक्तों और शिष्य मंडली में हर्ष का माहौल है


